सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बैंकिंग, फ़ाइनेंस एवं कॉमर्स छात्रों द्वारा तमोट स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक स्पिनिंग मिल का शैक्षणिक भ्रमण किया गया , इस दौरान विद्यार्थियों को कच्चे माल से लेकर तैयार कपड़े तक की संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया से परिचित कराया गया। उन्हें बुनाई, डाइंग, प्रिंटिंग आदि मुख्य चरणों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया, जहाँ प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारियों ने प्रत्येक प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों को एक वास्तविक उत्पादन इकाई के संचालन का अनुभव प्राप्त हुआ।
स्पिनिंग मिल के एचआर मैनेजर राजीव मेहता ने संस्थान का परिचय देते हुए संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी। वहीं सीनियर मैनेजर (अकाउंट्स एवं कमर्शियल) परवीन धवन ने कक्षा में पढ़ाए जाने वाले वित्तीय लेखांकन के विभिन्न सिद्धांतों—जैसे इन्वेंट्री मैनेजमेंट, कॉस्ट अकाउंटिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली—का उद्योग में वास्तविक उपयोग समझाया।
भ्रमण का संचालन निधि रिछारिया द्वारा किया है इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ फाइनेंस हेड डॉ नीता वयडांडे, डीएसडब्ल्यू डॉ विनोद शर्मा उपस्थित रहे | यह भ्रमण एसजीएसयू चांसलर डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ,कुलगुरु डॉ विजय सिंह कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
एसजीएसयू के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि एसजीएसयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक कार्यस्थल की आवश्यकताओं और औद्योगिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना है। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों की औद्योगिक समझ, दृष्टिकोण और भविष्य की करियर तैयारी को मजबूत करते हैं।
कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ना शिक्षा प्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण ज़रूरत है। इस प्रकार के अनुभव उन्हें बदलती हुई औद्योगिक मांगों के प्रति अधिक सक्षम बनाते हैं।