सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़, के 28 विद्यार्थियों द्वारा कल्पराज टेक्नो फैब प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण किया गया । इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों का वास्तविक अनुभव प्रदान करना था।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी में निर्मित विभिन्न औषधियों जैसे विटाकल-सी, कैलफोल-5, कैलिफ्लू-150, और पैंटो-काल डीएसआर के निर्माण की प्रक्रिया को सामने से देखा और समझा | इसके साथ ही उन्होंने टैबलेट पंचिंग मशीन, कैप्सूल फिलिंग मशीन, वेटिंग बैलेंस, मिक्सर और ग्रेनुलेटर तथा पैकेजिंग मशीन जैसी आधुनिक औद्योगिक उपकरणों का अवलोकन किया।


विद्यार्थियों ने औषधि निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया कच्चे माल की जाँच, मिश्रण, ग्रैनुलेशन, टैबलेट कम्प्रेशन, कोटिंग और पैकेजिंग का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) तथा क्वालिटी टेस्टिंग के महत्व पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, जो दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
यह औद्योगिक भ्रमण विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों श्रंखला कुमारी, धीरज प्रसाद, एकांश शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि फार्मास्युटिकल साइंसेज़ स्कूल द्वारा आयोजित यह भ्रमण एसजीएसयू के एक्सपेरमेंटिअल लर्निंग के दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें फार्मास्युटिकल उद्योग में भविष्य की सफल करियर संभावनाओं के लिए तैयार करना है।
एसजीएसयू क़े कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण को समझने में मदद करते हैं। फार्मास्युटिकल क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, और इस दिशा में विद्यार्थियों को उद्योग की बारीकियों से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

#स्कोप_ग्लोबल_स्किल्स_यूनिवर्सिटी #फार्मेसी #औद्योगिक_भ्रमण #कल्पराज_टेक्नो_फैब #शैक्षिक_अनुभव