सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल स्थित स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बैंकिंग, फाइनेंस एंड कॉमर्स द्वारा बी.कॉम विद्यार्थियों के लिए राजगढ़ जिले के पिलुखेड़ी स्थित ओसवाल डेनिम लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को उद्योगों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन और बैंकिंग सेवाओं के वास्तविक अनुभव से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उद्योग में प्रबंधन, लागत नियंत्रण और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण भूमिकाओं को समझा। बैंकिंग एवं कॉमर्स के दृष्टिकोण से छात्रों ने कक्षा में पढ़ाए जाने वाले सिद्धांतों को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं के साथ जोड़कर देखा। उन्हें यह जानकारी भी मिली कि उद्योग कार्यशील पूंजी वित्त, मशीनरी के लिए टर्म लोन, ट्रेड फाइनेंस और निर्यात वित्त जैसी बैंकिंग सेवाओं पर कितना निर्भर रहते हैं। उद्योग प्रबंधन द्वारा वित्तीय योजना, बजटिंग और क्रेडिट सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिससे उत्पादन और व्यापार विस्तार सुचारू रूप से संचालित हो सके।

छात्रों ने उद्योग में नकदी प्रवाह, वित्तीय जोखिमों और बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के साथ संबंधों के प्रबंधन की समझ प्राप्त की। वाइस प्रेसिडेंट मयंक बाजपेयी ने उद्योग का परिचय देते हुए संगठनात्मक संरचना, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया। सीनियर मैनेजर सत्य प्रकाश ने उद्योग में अपनाई जाने वाली लेखा प्रणालियों और विनिर्माण इकाइयों को मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी। एसजीएसयू चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को औद्योगिक अनुभव के साथ जोड़ना छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुलगुरु विजय सिंह और कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा ने औद्योगिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने वाला बताया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीएसडब्ल्यू विनोद कुमार शर्मा, ट्रांसपोर्ट मैनेजर नितिन धीमोल और स्कूल की प्रमुख प्रो. नीता वैदांडे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर निधि रिछारिया ने किया, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि करियर निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।
#औद्योगिकभ्रमण #स्कोपग्लोबलस्किल्सयूनिवर्सिटी #ओसवालडेनिम #शिक्षासमाचार #छात्रगतिविधियां