सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में ग्रांट थॉर्नटन भारत कंपनी के सहयोग से दो दिवसीय इंटरव्यू स्किलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
ग्रांट थॉर्नटन भारत एक वैश्विक स्तर की स्वतंत्र अकाउंटिंग, कंसल्टिंग एवं वित्तीय परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रबंधकीय कौशल का विकास, करियर निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, भाषा दक्षता में वृद्धि तथा समूहगत कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना रहा।


कार्यक्रम में एसजीएसयू चांसलर डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ,कुलगुरु डॉ विजय सिंह ,कुलसचिव डॉ सितेश कुमार सिन्हा ,ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड धीरज प्रसाद, स्कल ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड डॉ. कुमार सिद्धार्थ और स्कूल ऑफ़ बैंकिंग फाइनेंस एंड कॉमर्स की हेड डॉ. नीता वायदंडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रांट थॉर्नटन की टीम द्वारा इंटरैक्टिव सत्रों और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संवाद सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी कॉर्पोरेट रेडीनेस एवं संभावनाओं का परिचय दिया।


स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि एसजीएसयू का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक कौशल भी प्रदान किए जाएं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वास देते है और कॉर्पोरेट जगत के लिए तैयार करते हैं।
एसजीएसयू के कुलगुरु डॉ. विजय सिंह और कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू स्किल्स, प्रभावी संवाद क्षमता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक हैं। उद्योग जगत की प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ इस प्रकार की सहभागिता से विद्यार्थियों को करियर निर्माण की स्पष्ट दिशा और बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की टीम द्वारा किया गया।

#स्कोप_ग्लोबल_स्किल्स_यूनिवर्सिटी #इंटरव्यू_वर्कशॉप #कौशल_विकास #करियर_गाइडेंस #छात्र