सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शिक्षा प्रणाली में एकीकृत करने की दिशा में “एआई फर्स्ट कैंपस” और “एआई एक्शन प्लान” नामक दो प्रमुख पहलों की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य छात्रों को एआई आधारित इंडस्ट्री-रेडी बनाना और शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देना है।इस पहल के तहत विश्वविद्यालय ने बीसीए, बी.टेक, एमसीए और एमएससी जैसे कोर्सों को एआई और क्लाउड कंप्यूटिंग से जोड़ते हुए पेश किया है। इन कोर्सों में इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, गीक्स ऑफ गुरुकुल और गूगल जैसी प्रतिष्ठित टेक कंपनियों की साझेदारी भी शामिल है।


एआई एक्शन प्लान एक वर्षभर चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें एआई वर्कशॉप्स, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, अकादमिक सेमिनार, एआई क्लब और चैप्टर की स्थापना शामिल है। यह पहल छात्रों और शिक्षकों को एआई की व्यावहारिक समझ और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड वातावरण प्रदान करेगी।विश्वविद्यालय में “एआई गुरु” नामक एक अनूठा एआई-बेस्ड करियर गाइडेंस प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया गया है, जो छात्रों को स्मार्ट करियर विकल्प चुनने में मदद करेगा। साथ ही, “भविष्य के डेवलपर का एआई – स्मार्ट निर्माण, तेज़ कोड” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया ।एसजीएसयू के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, “भविष्य का कार्यबल एआई-संचालित होगा, और एसजीएसयू इस बदलाव का नेतृत्व कर रहा है।” कुलपति विजय सिंह और कुलसचिव सीतेश कुमार सिन्हा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एआई युक्त शिक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

#एआईफर्स्टकैंपस #एआईएक्शनप्लान #स्कोपग्लोबलस्किल्सयूनिवर्सिटी #कृत्रिमबुद्धिमत्ता #तकनीकीशिक्षा #एआईशिक्षा #डिजिटलभारत #उच्चशिक्षा