सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भारत की ओर से आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दोबारा कड़ी निंदा की और कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
जयशंकर ने स्पष्ट कहा कि SCO का मूल उद्देश्य आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुकाबला करना है, और इसके लिए संगठन को बिना किसी समझौते के एकजुट होना होगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह के हमले धार्मिक विभाजन फैलाने और भारत की पर्यटन अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए किए जाते हैं।
जयशंकर ने SCO देशों से अफगानिस्तान में मानवीय सहायता और विकास परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि भारत ने SCO में स्टार्टअप, आयुष, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में नेतृत्व किया है।
साथ ही, उन्होंने अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ बैठक में व्यापार प्रतिबंध, पर्यटन पुनः शुरू करने, सीधी उड़ानों की बहाली और सांस्कृतिक संवाद पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ना विश्वास को मजबूती देगा।
इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत द्वारा बिना जांच पाकिस्तान पर इल्जाम लगाने की आलोचना की और क्षेत्रीय संवाद की जरूरत पर जोर दिया।
जयशंकर ने अपनी चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत-चीन संबंध 2023 में मोदी-शी मुलाकात के बाद धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और संवाद से ही स्थायित्व संभव है।
#एससीओ #आतंकवाद #एसजयशंकर #पहलगाम_हमला #भारत_विदेशनीति #चीन_सम्मेलन #भारतीय_राजनीति #भारत_पाकिस्तान