मुंबई । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 75वें स्वतंत्रता पर एक विशेष जमा योजना शुरू की है। एसबीआई के मुताबिक एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट एक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम है, जो सीमित समय के लिए है और यह 14 सितंबर को समाप्त होगी। एसबीआई ने ट्वीट में कहा कि प्लेटिनम डिपॉजिट्स के साथ भारत की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने का समय आ गया है। एसबीआई के साथ टर्म डिपॉजिट्स और स्पेशल टर्म डिपॉजिट्स का लाभ उठाएं! ऑफर 14 सितंबर 2021 तक के लिए है।
विशेष जमा योजना की विशेषताएं
– एसबीआई प्लेटिनियम डिपाजिट के तहत ग्राहक 75 दिन, 525 दिन और 2250 दिनों के लिए पैसा फिक्स्ड करा सकता है।
– एनआरई और एनआर टर्म डिपॉजिट्स सहित डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट्स (2 करोड़ रुपए से कम) इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
– नए और रिन्युअल डिपॉजिट्स भी किया जा सकता है।
– केवल टर्म डिपॉजिट और स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट है।
– एनआरई डिपॉजिट्स केवल 525 और 2250 दिनों के लिए है।
ब्याज दर
– एसबीआई 75 दिनों के टेन्योर पर आम जनता को 3.90 फीसदी ब्याज दर देती है। वहीं स्पेशल डिपॉजिट स्कीम के तहत प्लेटिनियम 75 दिन टेन्योर पर 3.95 फीसदी ब्याज देने का प्रस्ताव है।
– वहीं प्लेटिनिम 525 दिन पर 5.10 फीसदी और 2250 दिन पर 5.55 फीसदी ब्याज देने का प्रस्ताव है। मौजूदा समय में 525 दिन और 2250 दिनों के टेन्योर पर बैंक आम जनता को क्रमश: 5 फीसदी और 5.40 फीसदी ब्याज दे रहा है।
– टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर का भुगतान मासिक/त्रैमासिक अंतराल पर होगा जबकि स्पेशल टर्म डिपॉजिट्स पर ब्याज दर का भुगतान मैच्योरिटी पर होगा।
– ब्याज, टीडीएस का नेट, ग्राहक के खाते में जमा किया जाएगा।
– टर्म/स्पेशल टर्म डिपॉजिट्स के लिए प्रीमैच्योर विड्रॉल लागू है। यह ब्रांच, आईएनबी या योनो चैनल्स के जरिए उपलब्ध है।