सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विषय पर एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान एवं प्रत्यक्ष प्रस्तुति कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आशीष लववंशी, सेंटर मैनेजर, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्रोन टेक्नालॉजी मध्यप्रदेश उपस्थित रहे।
साथ ही गेस्ट स्पीकर अल्फाज़ खान डीजीसीए प्रमाणित ड्रोन प्रशिक्षक व मिस लाडली ठाकरे , ड्रोन ट्रेनर उपस्थित थीं
अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य द्वारा नन्हा पौधा भेंटकर किया गया।
डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने वर्तमान में ड्रोन की भूमिका उसकी उपयोगिता , रखरखाव एवं इस क्षेत्र में निहित रोजगार के अवसर एवं भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस कार्यशाला से छात्राएं लाभान्वित होंगी। अतः वह ध्यान पूर्वक जानकारी ग्रहण करें और मन में उठने वाले प्रश्नों का निदान भी करें ।
महाविद्यालय की निदेशक ने इस महत्वपूर्ण कार्यशाला हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं एवं उसे भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

उसकी बनावट, एप्लीकेशन , कार्यप्रणाली और उपयोगिता पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने ड्रोन के प्रकारों उनके फायदे तथा मॉनिटरिंग आदि को विस्तारपूर्वक समझाया।
ड्रोन किस तरह उपयोगी हैं उनकी कार्य क्षमता , विशेषताओं को वीडियो के माध्यम से रोचक ढंग से बखूबी समझाया । विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला अत्यंत लाभप्रद रही। उन्होंने ड्रोन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की तथा उनकी बारीकियों को सीखा । कई प्रकार के ड्रोन एवं उनके अलग-अलग विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी।
अतिथि वक्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की अनेक संभावनाएं निहित हैं। अतः विद्यार्थी यहां अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकतें हैं। कार्यशाला में मिस लाडली ठाकरे, ड्रोन ट्रेनर ने भी अपने विचार रखे।
अंत में अतिथियों द्वारा ड्रोन का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया जिसे लेकर बच्चों में बहुत उत्साह दिखाई दिया।
कार्यशाला का आयोजन भौतिक विभाग एवं कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधि विभाग की डॉ. अंजू बाजपेई, रेनू मिश्रा , डॉ, नीना अरोरा व कम्प्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष वैशाली कड़वे सहित महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन कंप्यूटर साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक बबीता साक्कले ने किया। आयोजन की संरक्षक थीं निदेशक प्रतिभा सिंह,व अर्चना श्रीवास्तव।
#भारत #ताज़ाखबर #आजकीखबर #नईतकनीक #नवाचार #युवाशक्ति #प्रेरणादायक #शिक्षाकाविकास