सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल स्थित प्रदेश के प्रतिष्ठित A+ ग्रेड प्राप्त सत्य साई महिला महाविद्यालय में वर्ष 2026 के पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे माननीय एस.के. जैन, कुलगुरु, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल। अध्यक्षता की माननीय जम्बू भंडारी, अध्यक्ष शासी परिषद, सत्य साई महिला महाविद्यालय ने। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदोंच्चारण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह ने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन किया। प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव और विधि प्राचार्य अंजू बाजपेई ने वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कला संकाय में उमा बंजरिया, वाणिज्य संकाय में अंशिका जोशी को संकायवार सर्वश्रेष्ठ छात्रा हेतु स्वर्ण पदक दिया गया। शिक्षा एवं विधि संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु क्रमशः मीसम मुजाहिद और शिवनंदनी दुबे को सम्मानित किया गया। स्नातक स्तर पर अक्षरा सक्सेना, स्नातकोत्तर स्तर पर फ़िरदोस रहमान एवं दृष्टि कृष्णमूर्ति को सर्वाधिक अंक हेतु पुरस्कार प्रदान किए गए।
खेल एवं सेवा क्षेत्र में वैष्णवी गुप्ता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, अंशिका जोशी एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, दीपिका हलदार सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी तथा सीनियर अंडर ऑफिसर अंजली चौहान एनसीसी सर्वश्रेष्ठ कैडेट के पुरस्कार से सम्मानित हुई।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में व्यक्तित्व विकास और नैतिक शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि महाविद्यालय छात्राओं को संस्कारित एवं सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्ष जम्बू भंडारी ने आशीर्वचन देते हुए मेहनत और समर्पण की महत्ता बताई। पुरस्कार वितरण के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य और गायन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन बाबा की महामंगल आरती के साथ हुआ। संचालन अनुपमा चौहान एवं शिखा मंडलोई ने किया।
#सत्यसाईमहाविद्यालय #उत्साह2026 #पुरस्कारसमारोह #भोपाल #महिलाशिक्षा #छात्रउपलब्धियां #शैक्षणिकपुरस्कार #नेतृत्वकौशल #सांस्कृतिककार्यक्रम #खेलप्रतियोगिताएं