सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह के नेतृत्व में चारबाग रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय महासचिव एवं वाइस चेयरमैन (पर्यावरण) सर्वेश पाठक का भव्य स्वागत किया गया। कार्यालय मुंशी पुलिया से बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता चारबाग पहुंचे और जयघोष के साथ माननीय पाठक का स्वागत किया।
वापसी के दौरान 1090 चौराहे पर एक बार फिर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद गोमती नगर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा, “हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण छोड़ने को प्रतिबद्ध हैं।”
निदेशक सर्वेश पाठक ने बैठक में बताया कि विभाग द्वारा जल्द ही एक मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाई जाएगी, जिसका उद्देश्य पूरे देश को प्रदूषण मुक्त बनाना है।
कार्यक्रम के समापन पर देशभक्ति नारों के साथ एकजुटता का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रदेश और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अनुशासित और गरिमामय आयोजन शैली ने सभी को प्रेरित किया।
#सर्वेशपाठक #चारबागस्टेशन #स्वागतसमारोह #पर्यावरणसंरक्षण #पर्यावरणजागरूकता #संकल्प #सामाजिककार्यक्रम