सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, भोपाल में ट्यूटर गार्जियन मीट का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रत्येक कक्षा के लिए नियुक्त शिक्षक अभिभावक और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और छात्राओं के बीच संवाद स्थापित कर छात्राओं की शैक्षणिक, नैतिक एवं सामाजिक प्रगति में साझेदारी को और सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने कहा कि एक जिम्मेदार शिक्षक और छात्राएं मिलकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
आज के समय में विद्यार्थी के समग्र विकास के लिए शिक्षक और छात्र का परस्पर संवाद आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी क्लास के लिए नियुक्त टीजी के साथ अपने विचार साझा किए और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतविधियों की सराहना की। इस प्रकार ट्यूटर गार्जियन मीट आपसी संवाद, सहयोग और विश्वास का प्रतीक बनकर सभी के लिए यादगार अनुभव साबित हुई। महाविद्यालय प्रबंधन ने इस कार्यक्रम के लिए समस्त शिक्षिकाओं की सराहना की।
#संत_हिरदाराम_कन्या_महाविद्यालय #ट्यूटर_गार्जियन_मीट #भोपाल #शिक्षा #छात्र_अभिभावक_संवाद