सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय द्वारा दिनांक 23 एवं 24 अगस्त 2025 को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन एवं रचनात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम सांकेतिका 7.0 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात पत्रकार एवं विस्तार न्यूज चैनल के समूह संपादक ब्रजेश राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि सांकेतिका महाविद्यालय का सातवाँ वार्षिक सांस्कृतिक आयोजन है, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और भारतीय संस्कृति की झलक को एक साथ मंच प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन सदैव विद्यार्थियों के उत्साह और सृजनशीलता का प्रतीक रहा है, जहाँ प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी उमंग और जोश के साथ सहभागिता करते हैं। सांकेतिक 7.0 में विविध प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वॉइस ऑन द् स्ट्रीट के अंतर्गत विद्यार्थी वैश्विक मुद्दों पर विचारशील नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे, वहीं हास्य रंग के माध्यम से मनोरंजन का समावेश होगा। जुगलबंदी में स्वर और ताल का अद्भुत मेल, तथा नाच अनलिमिटेड में संस्कृति और परंपरा का सजीव चित्रण होगा। इसके अतिरिक्त द हिडन सागा विद्यार्थियों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा, वहीं एक्सप्रेशन इन कलर्स रंगों के माध्यम से सृजनात्मकता का परिचय मिलेगा तथा ग्रीनोवेशन लैब में नवीन मॉडल प्रस्तुत होंगे। रिल रियलिटीस, शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतिभा को उजागर करेगा, जबकि टेल्स एंड तड़का एवं एड-ऑन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विज्ञापन की दुनिया में नवाचार और रचनात्मकता की झलक देखने को मिलेगी। सांकेतिक 7.0केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मौलिकता, अभिव्यक्ति और नवाचार का उत्सव है, जो उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण और भारतीय परंपरा दोनों से जोड़ता है। इसके साथ ही महाविद्यालय दूसरी बार जोश एवं सकारात्मक सोच के साथ एम.यू.एन. आयोजित कर रहा है जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों की वैश्विक मुद्दों पर समझ विकसित होगी तथा छात्रों में टीमवर्क और समन्वय के गुणों का विकास होगा यह आयोजन पूर्व आयोजन की भांति ही प्रभावी और सफल रहेगा ऐसा मेरा विश्वास है। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी को शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की गई ।
#संत_हिरदाराम #सांकेतिका7_0 #MUN #महाविद्यालय_समाचार #छात्र_कार्यक्रम