सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय के मैनेजमेंट सर्कल और मेकइंटर्न ई- सेल ,आई आई एम बैंगलोर के सहयोग से आयोजित 14 वीं नेशनल बिज़नेस प्लान चैंपियनशिप हेतु अभिमुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एक राष्ट्रीय स्तर का मंच है, जहाँ देशभर के विद्यार्थी अपने प्रबंधकीय एवं उद्यमशील कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे तथा फाइनल राउंड में आई आई एम बैंगलोर में प्रतिभागीता करने का अवसर प्राप्त करेंगे। गूगल मीट प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आयोजित इस सत्र में आयोजक टीम के प्रो.एस. के. मिश्रा, समन्वयक ई सेल,आई आई एम, बैंगलोर ने छात्राओं को प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिसमें बिज़नेस प्लान चैंपियनशिप का अवलोकन, आई आई एम बी, प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र अवसर,विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, मेकइंटर्न के माध्यम से इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट अवसर आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेशनल बिज़नेस प्लान चैंपियनशिप जैसे अवसर न केवल छात्राओं की प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का भी मौका देते हैं। ऐसे आयोजन छात्राओं को उद्योग जगत की वास्तविक चुनौतियों से परिचित कराते हैं और उनके व्यक्तित्व तथा भविष्य की संभावनाओं को सशक्त बनाते हैं। हमें गर्व है कि हमारी छात्राएं इस मंच पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने कौशल को निखारते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
#संतहिरदारामकन्याकॉलेज #ऑनलाइनअभिमुखीकरण #शिक्षा #छात्रसत्र #भोपाल