सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल द्वारा स्टेटाथॉन 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह नवाचार-केन्द्रित प्रतियोगिता संस्थान के इनोवेशन काउंसिल तथा कंप्यूटर विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता तथा समस्या-समाधान क्षमता को और अधिक सशक्त बनाना था।
प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से 12वी के स्कूली विद्यार्थियों तथा स्नातक-स्नातकोत्तर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सतत विकास, सौर तकनीक, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कृषि-तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, फिनटेक, स्मार्ट एजुकेशन, सॉफ्टवेयर विकास एवं ई-गवर्नेंस जैसे विविध क्षेत्रों में अपने अभिनव प्रोजेक्ट और मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का मूल्यांकन विवेक शर्मा और डॉ. कुशल शाह द्वारा किया गया। दोनों ही विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नवाचार, प्रयोगधर्मिता और ।प् आधारित कौशलों के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डालिमा परवानी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं निदेशक हीरो ज्ञानचंदनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सेज इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय नवनीध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल और तृतीय कैम्पियन स्कूल, भोपाल को प्रदान किया गया। कॉलेज श्रेणी में संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज प्रथम, एल.एन.सी.टी. कॉलेज द्वितीय तथा आर.के.डी.एफ. यूनिवर्सिटी, भोपाल तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
2025 युवा नवोन्मेषकों के लिए एक प्रभावशाली मंच सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें रचनात्मक रूप से सोचने और भविष्य के लिए सार्थक समाधान विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
#संतहिरदारामकॉलेज, #स्टेटाथॉन2025, #शिक्षासमाचार, #कॉलेजइवेंट, #स्टैटिस्टिक्स, #डेटासाइंस, #अकादमिकअपडेट