सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय मेरिट सूची 2024 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस सूची में पलक लालवानी एम.एससी., फूड एंड न्यूट्रिशन ने प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं समीन फातिमा एम.एससी., फूड एंड न्यूट्रिशन ने और पिंकी कुशवाहा ने बीसीए में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ अल्विना हुसैन एम.एससी., फूड एंड न्यूट्रिशन, अनुश्री जैन एम.एससी. बायोटेक, तृतीय स्थान और शिवंशी सिंह गौर, एम.एससी., फूड एंड न्यूट्रिशन, दिव्या प्रजापति, बीसीए ने चतुर्थ स्थान, गायत्री मेवाड़ा, एम.एससी., फूड एंड न्यूट्रिशन, आरती मेवाड़ा, बीसीए ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में हेमा बावाने, बीसीए, माधुरी लिखर, बी.एस सी., ने छठवां एवं जसजीत कौर सलूजा, बीबीए., ज़ेनब हुसैन, बी.एस सी., ने सातवां, मुस्कान लिखर, बीसीए., कशिश लालवानी, बीसीए., ने नवां, दिशा गिडवानी बीसीए., व सौम्या शर्मा बीसीए., ने दसवां, स्थान प्राप्त किया हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने इस अवसर पर छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारी छात्राओं की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। यह सफलता न केवल छात्राओं और उनके परिवारों के लिए गौरव की बात है, बल्कि संपूर्ण महाविद्यालय के लिए भी प्रेरणादायी है। हम अपने छात्र-छात्राओं को ऐसे ही मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस उपलब्धि ने महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर की श्रेष्ठता को पुनः सिद्ध किया है तथा छात्राओं को उच्च शिक्षा और प्रतिस्पर्धी भविष्य के लिए प्रेरित किया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बताई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
#संतहिरदारामकॉलेज #छात्राओंकीउपलब्धि #परचमलहराना #शिक्षा #महिला_शिक्षा