सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए स्टूडेंट युनियन काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी एवं प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने नव-निर्वाचित काउंसिल सदस्यों को उनके पद और उत्तरदायित्वों के बारे में बताया। समारोह के आरंभ में श्री हीरो ज्ञानचंदानी ने कहा कि नेतृत्व एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है तथा स्टूडेंट यूनियन, कॉलेज की परंपराओं, अनुशासन और छात्राओं के हित को सर्वोपरी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. डालिमा परवानी ने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करने का आव्हान किया तथा कहा कि स्टूडेंट काउंसिल कॉलेज और छात्राओं के बीच एक सेतु का कार्य करती है। यह मंच छात्राओं के नेतृत्व कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम की समन्वयक सुनीला चैबे ने यूनियन काउंसिल की छात्राओं को शपथ दिलवाई तथा निम्न पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की: अध्यक्ष, आयशा खानम, उपाध्यक्ष, याशिका परयानी, सचिव, अनुश्री नामदेव, सहसचिव, नफिसा हसन, मुख्य संपादक, अलिश्बा खान, सह-सम्पादक प्रियांशी धाकड़, सांस्कृतिक सचिव लक्षिता साकल्ले, सह-सांस्कृतिक सचिव, तहूरा खान, क्रीडा अध्यक्ष्य, समायरा खान, संयुक्त क्रीडा अध्यक्ष्य, ज्योति निरंजन, आईक्यूएसी समन्वयक, सुभाना खान, टी एंड पी समन्वयक, अनुष्का ईश्वय, आईआईसी एवं ई-सेल समन्वयक, यशस्वी पंडित, विज्ञान अध्यक्ष्य, सिमरन मेवाड़ा, कंप्यूटर विज्ञान अध्यक्ष्य, आश्विनी भिलाला, वाणिज्य अध्यक्ष्य, खुशी जायसवाल, प्रबंधन अध्यक्ष्य, हावरा हसन एवं शिक्षा अध्यक्ष्य, उर्वशी चैधरी रही। समारोह में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थी। अंत में स्टूडेंट काॅउंसिल अध्यक्ष ने अपने विचार प्रस्तुत किये एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन ने स्टूडेंट काउंसिल समन्वयक तथा समस्त सदस्यों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी।
#संतहिरदारामगर्ल्सकॉलेज #स्टूडेंटयूनियन #शपथग्रहण #भोपाल #कालेजखबर