सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल तथा संस्थान के इनोवेशन काउंसिल आई.आई.सी. द्वारा इस शुक्रवार एक विशेषज्ञ सत्र एवं भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उद्यमिता में प्रॉब्लम-सॉल्यूशन फिट और प्रोडक्ट-मार्केट फिट विषय पर केंद्रित था।
मुख्य वक्ता कॉलेजखबरी की संस्थापक अर्शी खान ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा साझा की और छात्राओं को आत्मविश्वास तथा रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्यक्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रमुख आधार नवाचार और शिक्षा हैं। सेमिनार के पश्चात कॉलेजखबरी द्वारा अकादमिक कंसल्टेंट और डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट जैसे पदों के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में 51 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्य डालिमा पारवानी ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं से उद्योग की मांगों के अनुरूप निरंतर कौशल विकास करने का आग्रह किया।
#संतहिरदारामकॉलेज #विशेषज्ञसत्र #भर्तीअभियान #शिक्षा #छात्रविकास #भोपालशिक्षा