सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल के सहयोग से साइंस फॉर सोशियो-इकोनॉमिक डेवलपमेंट थ्रू मशरूम कल्टीवेशन: स्किल एंड स्टार्ट-अप पोटेंशियल विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कौशल विकास, उद्यमिता की भावना तथा व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करना था।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन डॉ. मुकुल कुमार (वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन) ने मशरूम की उपयोगिता, प्रमुख प्रजातियाँ, पोषण मूल्य, बाज़ार संभावनाएँ एवं वैज्ञानिक खेती की आधुनिक पद्धतियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। साथ ही उन्होंने सब्सट्रेट मटेरियल के स्टेरिलाइज़ेशन की प्रायोगिक प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
द्वितीय दिन संध्या साहू (फाउंडर, ग्रीन एग्रो सॉल्यूशंस, मंडीदीप) ने ऑयस्टर मशरूम की खेती पर आधारित गहन प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने सब्सट्रेट फिलिंग, लेयरिंग तकनीक, स्वच्छता मानकों एवं नमी प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया।
तृतीय दिन डॉ. दिव्या पटेल द्वारा प्रशिक्षण रिपोर्ट लेखन विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसके उपरांत डॉ. शाज़िया खान ने जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं तथा आईआईएसईआर-आईआईएससी की इंटर्नशिप योजनाओं के संबंध में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दिन विद्यार्थियों ने बैग फिलिंग का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

चतुर्थ एवं पंचम दिन डॉ. आशीष श्रीवास्तव (कृषि वैज्ञानिक, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, गंजबासौदा) ने स्पॉन प्रिपरेशन, आवश्यक सावधानियाँ, फसल कटाई, विपणन रणनीतियाँ तथा बटन मशरूम की खेती की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तृत व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों ने स्पॉन बैग प्रिपरेशन एवं अन्य आवश्यक एसेप्टिक तकनीकों का प्रायोगिक अभ्यास किया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को सुश्री मेघा खरे (सहायक प्राध्यापक ,कृषि विभाग , आरकेडीएफ विश्वविद्यालय) के मार्गदर्शन में सुमित्रा फार्म्स, तुमड़ा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहाँ हो रही विभिन्न कृषि गतिविधियों एवं वाणिज्यिक स्तर पर मशरूम उत्पादन की कार्यप्रणाली को विद्यार्थियों ने बारीकी से समझा। यह भ्रमण विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के व्यवसाय एवं उद्यमिता प्रबंधन से परिचित कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आज़ाद पीजी कॉलेज; सैफिया साइंस कॉलेज; शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई पीजी स्वशासी महाविद्यालय एवं संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के कुल 55 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य महोदया ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शाज़िया खान एवं डॉ. दिव्या पटेल, स्वयंसेवकों, तकनीकी टीम तथा सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
#संथिरदारामगर्ल्सकॉलेज #मशरूमप्रशिक्षण #सातदिवसीयप्रशिक्षण #स्वरोजगार #कृषिउद्यमिता #छात्राएँ