सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के समापन दिवस पर ओपन टेलेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध आर. जे. मयंक झा एवं अर्जुन शाक्य, कोरियोग्राफर ने अपनी विशेष प्रस्तुति से छात्राओं का
उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का आकर्षण रहा ओपन टैलेंट शो, जिसमें छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता और मिमिक्री जैसी बहुमुखी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। मयंक झा ने अपनी प्रभावशाली संवाद शैली और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया तथा माहौल को जीवंत बना दिया । कॉलेज की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने नवीन सत्र के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के सत्रों से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक विकास की दिशा में सार्थक प्रयास करें। इंडक्शन प्रोग्राम के दूसरे दिन प्रथम सत्र में विशेष वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं वित्तीय प्रक्षिशक निखिल नैनानी उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में उन्होंने रिस्किल, अपस्किल, मल्टीस्किल योर स्ट्रेटजी फॉर इंडस्ट्री सक्सेस विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। श्री नैनानी ने वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कौशल के साथ निरंतर सीखते रहना और खुद को बहुआयामी बनाना सफलता की कुंजी है।

आपने मार्केटिंग,डाटा एनालिसिस, एआई टूल्स, चैनल मैनेजमेंट और व्यापार में कौशल विकास आदि के बारे में विस्तार से बात की। साथ ही द्वितीय सत्र में डॉ. भावना चावला, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य सेंट जोज़फ कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता सहभागिता की। उन्होंने व्यक्तित्व विकास एवं तनाव प्रबंधन विषय पर प्रेरणादायक सत्र का संचालन किया। आपने संबोधन में डॉ. चावला ने छात्राओं को आत्मविकास के महत्व को समझाया आपने छात्राओं के लिए ज्ञान, कौशल विकास और नजरिए के संतुलन की बात कही । तनाव की वर्तमान जीवन में बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, आत्मचिंतन, योग और संवाद कौशल का विकास आदि तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपाय सुझाए। कार्यक्रम के तृतीय दिवस में इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में निदेशक मानस डोलानी,निति केंद्र के संस्थापक एवं निदेशक उपस्थित रहे। निदेशक मानस ने छात्राओं को मॉडल ऑफ़ यूनाइटेड नेशन्स की अवधारणा, कार्यप्रणाली एवं वैश्विक स्तर पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एम. यू. एन.,विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, शोध, कौशल, संवाद कौशल और वैश्विक मुद्दों की समझ विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। सत्र को और अधिक रोचक एवं सहभागी बनाने के लिए श्री मानस ने कई मनोरंजनात्मक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया, जिससे छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक प्रेरणादायक अनुभव प्राप्त हुआ। संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय, भोपाल सभी सत्र छात्राओं के मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुए।
#संत_हिरदाराम_कॉलेज #इंडक्शन_प्रोग्राम #कॉलेज_समारोह #शैक्षणिक_कार्यक्रम #छात्राओं_का_सम्मान