सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल के एंटरप्रेन्योरशिप सेल और  इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल सेल द्वारा, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की सादगी और महानता  विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता भारत के पूर्व राष्ट्रपति,  महान वैज्ञानिक एवं दूरदर्शी नेता डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु  आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, मूल्यों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर अपने विचारों को लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त करने हेतु प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों से 400-500 शब्दों के निबंध आमंत्रित किए गए थे, जिन्हें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रस्तुत किया जा सकता था। लगभग 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग  लिया।  निबंधों का मूल्यांकन अंग्रेजी विभाग की प्रो. गीतांशी बुट्टन द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रविष्टियों को  विषयवस्तु, सृजनात्मकता, मौलिकता एवं अभिव्यक्ति के आधार पर परखा। प्रतियोगिता में बीबीए तृतीय  वर्ष की प्रियंका बाबानी ने प्रथम स्थान, एम.एससी. फूड एंड न्यूट्रिशन की जैनब हुसैन ने द्वितीय स्थान  तथा बीसीए प्रथम वर्ष की रशप्रीत कौर अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा  उनके उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं को विनम्रता,  ईमानदारी और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रेरित करता रहेगा। डॉ. पारवानी ने विजेताओं को सम्मानित  किया और आयोजन टीम के रचनात्मक एवं बौद्धिक योगदान की प्रशंसा की।

#डॉएपीजेअब्दुलकलाम #निबंधप्रतियोगिता #संतहिरदारामकॉलेज #छात्राओंकीसफलता #शिक्षा