सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के लिए गर्व का विषय है कि बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा कु. नबीला खान का चयन प्रतिष्ठित कंपनी ओशन कॉलाइड, भोपाल में बिजनेस एग्जिक्यूटिव पद पर हुआ है।  महाविद्यालय से कुल छह छात्राओं ने वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लिया, जिनमें नबीला ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास एवं कौशल के बल पर यह उल्लेखनीय अवसर प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने नबीला खान को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्रा की सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर विकास एवं भविष्य की उपलब्धियों की कामना की।

#संतहिरदारामगर्ल्सकॉलेज #ओशनकोलाइड #बिजनेसएग्जिक्यूटिव #छात्रासफलता #कैरियर