सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित एनएसएस राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका कुमारी नेहा सिंह को वर्ष 2021-2022 में उत्कृष्ट सेवाओं एवं विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उच्च शिक्षा विभाग मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक (रासेयो), बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल रहा।


यह राज्य स्तरीय पुरस्कार उन स्वयं सेवको को दिया जाता है जिन्होने समाज सेवा, सामुदायिक विकास, जन जागरूकता और राष्ट्र निमार्ण में असाधाराण योगदान दिया हो। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने कहा कि कु. नेहा सिंह ने सेवा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश की है। उनका यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों का भी प्रतीक है। यह उपलब्धि हमारी सभी छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें सेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संबल देती है। महाविद्यालय परिवार ने कुमारी नेहा सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#संत_हिरदाराम_कॉलेज #एनएसएस_पुरस्कार #राज्य_स्तरीय_सम्मान #स्वयंसेवा #छात्रा_सम्मान