सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल में आज नए एनसीसी कैडेट्स के नामांकन हेतु जॉइन एनसीसी ड्राइव के अंतर्गत फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया गया। यह गतिविधि 1 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी, भोपाल के सक्रिय सहयोग और पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। इस अवसर पर पीआई स्टाफ पीओसीओएम (टेल) प्रीतम सरकार एवं पीओ (जीएस) भानु प्रताप शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और युवाओं में अनुशासन व देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज प्रबंधन की पहल की सराहना की।


फिटनेस टेस्ट में दौड़, पुश-अप्स, क्रंचेस, ड्रिल, पोस्चर मूल्यांकन एवं साक्षात्कार जैसी विभिन्न शारीरिक और व्यक्तित्व मूल्यांकन गतिविधियाँ सम्मिलित थीं। इनका उद्देश्य ऐसे छात्रों की पहचान करना था जो शारीरिक रूप से फिट, सक्रिय और वास्तव में एनसीसी में शामिल होने के इच्छुक हैं। कॉलेज की प्राचार्या डालिमा पारवानी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल वही छात्राएं एनसीसी में नामांकित की जाएंगी जो इच्छुक, अनुशासित एवं शारीरिक रूप से सक्षम हैं, ताकि भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके । उन्होंने छात्राओं को देश के प्रति प्रेम भाव रखने और शत-प्रतिशत समर्पण देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. डालिमा परवानी ने एनसीसी ऑफिसर शांति शर्मा को इस आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई दी। साथ ही सीसी भूमिका और पीओ पलक मारन को नए छात्रों को मार्गदर्शन देने और उन्हें कैडेट्स के रूप में रूपांतरित करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

संतहिरदारामकॉलेज #एनसीसी #फिटनेसटेस्ट #भोपाल #विद्यार्थी #एनसीसीनामांकन