सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है, कि महाविद्यालय की छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित संस्था कोरफिट केयर में मैनेजमेंट ट्रेनी, इंटर्नशिप और टेक्नोटास्क प्रा.लि.में ट्रेनी, कस्टमर केयर एसोसिएट हेतु किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने ज्ञान, संप्रेषण कौशल एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय इंटर्नशिप हेतु चयनित छात्राएं कु.रिया रायकवार, कु. सृष्टी छाबड़िया, कु.कृतिका तायडे, कु.कोमल नागदेव कु.ताशा खान और कु. प्रिया वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐसे अवसर कॉलेज की प्रतिभा को निखारने और उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक माध्यम हैं। साथ ही उन्होंने चयनित छात्राओं को कॉलेज के मूल्यों को आत्मसात करते हुए इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज प्रबंधन चयनित छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
संतहिरदारामकॉलेज #इंटर्नशिप #कोरफिटकेयर #टेक्नोटास्क #छात्राओंका चयन