सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं एआई कोर्स समिति ने डिजिटल फ्लैक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए एक व्यापक एआई-इंटीग्रेटेड इंटर्नशिप कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसका उद्देश्य छात्रों को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक एवं उद्योगजनित कौशल मे निपुण करना था।
यह इंटर्नशिप शान्तनु तारे, संस्थापक एवं सीईओ, डिजीटल फ्लिक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की गई, इन्होने एआई इन एक्शन: बिजनेस प्रोफेशनल शीर्षक से एक गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में वित्त, संचार, मार्केटिंग, डेटा विश्लेषण, ऑटोमेशन और प्रोफेशनल ब्रांडिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उन्नत उपयोगों का परिचय कराया गया।
इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों ने चैटजीपीटी, कैनवा, फ्लोजीपीटी, प्रॉम्प्टहीरो, हबस्पॉट एआई, नोशन एआई और शॉपिफाई मैजिक जैसे उद्योग-मानक टूल्स पर आधारित प्रायोगिक लैब्स, हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स और वास्तविक समय सिमुलेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह पहल कॉलेज की उस प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसमें वह विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर बदलते व्यापारिक नजरिये के अनुरूप तैयार करना चाहते है।
अंतिम मूल्यांकन के रूप में, छात्रों को टीमों में विभाजित कर एआई-संचालित व्यावसायिक समाधान विकसित करने का कार्य सौंपा गया। कुल नौ टीमों ने भाग लिया और असाधारण रचनात्मकता तथा विश्लेषणात्मक समझ का प्रदर्शन किया। फ्यूल अप, भारत इलेक्शन असिस्टेंट, इकोबडी, ए.आर.एस ग्रो और एयरोस्फीयर टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट्स को मौलिकता, व्यवहारिकता और वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग के लिए विशेष सराहना मिली। शान्तनु तारे, आर्यन भारद्वाज सी.टी.ओ., शिवाजी तिवारी, सी.ओ.ओ., मयूरी मिश्रा, सी.एम.ओ. द्वारा प्रतियोगिता का मूल्यांकन कर पुरूस्कार वितरित किया गया

#संतहिरदारामकॉलेज #कॉमर्सछात्र #AIइंटर्नशिप #छात्रअवसर #फाइनेंसएआई