सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अभिनेता संजय दत्त ने मराठी भाषा को लेकर हुए विवाद के बाद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से फोन पर बात कर सफाई दी और माफी मांगी। ठाणे में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि छह साल येरवडा जेल में रहने के बावजूद वह मराठी नहीं सीख पाए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना का कारण बन गया था।

विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने मंत्री प्रताप सरनाईक को फोन किया। उन्होंने बातचीत की शुरुआत “प्रताप भाई, जय महाराष्ट्र” कहकर की और स्पष्ट किया कि उनका बयान केवल मजाक के तौर पर था। अभिनेता ने कहा कि यदि उनकी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं या कोई गलत संदेश गया है तो वह इसके लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अच्छी मराठी आती है और उनका परिवार मुंबई से जुड़ा है। संजय दत्त ने महाराष्ट्र के प्रति अपना लगाव भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह इसी मिट्टी में पले-बढ़े हैं और महाराष्ट्र ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। बातचीत के दौरान उन्होंने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के साथ अपने पुराने संबंधों और उनके परिवार से मिले सहयोग को भी याद किया। विवाद के बीच संजय दत्त का एक पुराना वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह धाराप्रवाह मराठी बोलते दिखाई दिए।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #वहन #सरन #रवड