सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अब भारत को अमेरिका में बिकने वाले स्मार्टफोन्स के लिए एक्सपोर्ट हब बनाने की योजना पर काम कर रही है। वर्तमान में कंपनी वियतनाम से अमेरिका में डिवाइसेस एक्सपोर्ट करती है, लेकिन अमेरिका की संभावित 20% टैरिफ नीति के चलते सैमसंग अब अपनी नोएडा फैक्ट्री से शिपमेंट शुरू करने की तैयारी में है।
सैमसंग के ग्लोबल प्रेसिडेंट वॉन-जून चोई ने कहा कि कंपनी पहले से कुछ स्मार्टफोन्स भारत में बनाकर अमेरिका भेज रही है। अगर टैरिफ बढ़ा, तो प्रोडक्शन तुरंत भारत शिफ्ट किया जा सकता है।
उधर, एप्पल पहले ही अमेरिका में बिकने वाले 97% आईफ़ोन भारत में बना रहा है। जनवरी से मई 2025 तक भारत से अमेरिका को 4.4 बिलियन डॉलर (₹37,000 करोड़) के आईफ़ोन एक्सपोर्ट किए गए। ट्रम्प की चेतावनी के बावजूद, फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां भारत में बड़ा निवेश कर रही हैं।
भारत को मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने के पीछे कई कारण हैं– चीन से निर्भरता घटाना, भारत सरकार की पीएलआई स्कीम्स, तेजी से बढ़ता स्मार्टफोन मार्केट, एक्सपोर्ट के अवसर और बेहतर होती स्किल्ड वर्कफोर्स।
हालांकि, ट्रम्प प्रशासन भारत में प्रोडक्शन को लेकर नाराज है। उन्होंने एप्पल सीईओ को चेतावनी दी कि यदि आईफ़ोन अमेरिका में नहीं बना, तो 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बावजूद भारत वैश्विक प्रोडक्शन के लिए एक आकर्षक विकल्प बनता जा रहा है।
#सैमसंग #अमेरिका_फोन #मेक_इन_इंडिया #स्मार्टफोन_प्रोडक्शन #मोबाइल_उद्योग #भारत_में_निर्माण