सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में, दीपावली के पंच दिवसीय महापर्व ‘दीपोत्सव’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। धनतेरस के अत्यंत शुभ अवसर पर यह शुरुआत धन के देवता भगवान कुबेर और स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरी के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चना से हुई।विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज और वित्त नियंत्रक जुवान सिंह तोमर ने भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरी के पूजन में संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार की समृद्धि, कल्याण और शैक्षणिक उत्थान के लिए पूजा-अर्चना कर उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (लेखा) अभिषेक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह दीपोत्सव प्रति वर्ष की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय के लेखा और वित्त विभाग के सभाकक्ष में प्रारंभ किया गया।सर्वप्रथम, विद्वान पंडित बद्रीलाल पाठक द्वारा शुभ मुहूर्त में दोनों विभागों के लिए कलश स्थापना की गई। इसके उपरांत महालक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरी, भगवान गणेश और भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापना कर उनका आवाह्न किया गया। मुख्य पूजन भगवान कुबेर, जो धन-संपदा के संरक्षक हैं, और भगवान धन्वंतरी, जो आरोग्य के प्रदाता हैं, के रूप में प्रारंभ किया गया।
इस पूजन प्रक्रिया में कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज और वित्त नियंत्रक श्री जुवान सिंह तोमर ने विधि-विधान से कलश पूजन, आवाह्न, षोडशोपचार (सोलह प्रकार से पूजा) और वृद्धि’ की कामना से विशेष अनुष्ठान पूर्ण किया। इस दौरान पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई।

पूजन के पश्चात, कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “यह दीपावली पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण हो और वर्षभर महालक्ष्मी का चिरस्थायी आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।”
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने भी दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार को उन्नति और प्रगति प्रदान करने की कामना के साथ अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
वित्त नियंत्रक जुवान सिंह तोमर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारी यही कामना है कि यह दीपावली पर्व सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिवार को नई ऊंचाइयां प्रदान करे और निरंतर उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रखे।”
पूजा अर्चना में डॉ सुशील कुमार शर्मा,डॉ रमन सोलंकी,डॉ शेखर मैदामवार,डॉ अजय शर्मा,डॉ सर्वेश्वर शर्मा,डॉ अनिल कुमार जैन,डॉ महेंद्र पंड्या,दिनेश तायडे कैशियर, ओम जोशी, मनोहर सिंह बैंस, इकबाल हुसैन, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र झा ,दुर्गा मकवाना, जानकी वर्मा, मनोज परमार, लोकेश सोलंकी, रमेश सूर्यवंशी (एआर गोपनीय), जानकी वर्मा, संध्या पाटिल, पंडित बद्रीलाल पाठक, किरण परमार, अशोक मालवीय, जुल्फिकार शामिल थे। इस अवसर पर शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने उपस्थित होकर पूजा में सहभागिता की।
#सम्राट_विक्रमादित्य_विश्वविद्यालय #दीपोत्सव2025 #धनतेरस #कुबेरपूजन #धन्वंतरीपूजन #उज्जैन