सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के दौरान लेह-लद्दाख में दमदार लुक में नजर आए। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें सलमान जवानों और फैंस के साथ पोज देते दिखे। ये तस्वीरें लेह-लद्दाख शेड्यूल के दौरान की बताई जा रही हैं।

सलमान ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की, जिसमें वे आर्मी की वर्दी में, सिर से खून टपकता हुआ, घनी मूंछों के साथ देशभक्ति के रंग में दिखाई दिए। फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जो बिना गोली चलाए लड़ी गई थी।

इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है और अपूर्व लाखिया डायरेक्ट करेंगे। सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे और म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे।

हाल ही में पीटीआई से बातचीत में सलमान ने बताया कि फिल्म में उनका रोल फिजिकली काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्हें लेह-लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों और ठंडे पानी में शूटिंग करनी है। उन्होंने कहा कि पहले एक या दो हफ्तों में वह रोल कर लेते थे, लेकिन अब अधिक मेहनत और समय देना पड़ रहा है।

सलमान ने बताया कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोल उनके पहले किए गए एक्शन रोल्स से अलग और कठिन है। उन्होंने शूटिंग की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि यह फिल्म उनके लिए फिजिकल और मानसिक तौर पर demanding है।

#सलमानखान #बैटलऑफलालवान #लद्दाखशूटिंग #देशभक्तिफिल्म