सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ (Saiyaara) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ एक हफ्ते में दुनियाभर में करीब ₹248 करोड़ की कमाई कर ली है। यह खास बात है कि फिल्म किसी बड़े स्टार या भारी प्रमोशन के बिना यह सफलता हासिल कर रही है।
18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ का मुकाबला ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘निकिता रॉय’ जैसी फिल्मों से हुआ, लेकिन ‘सैयारा’ ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया। खास बात यह है कि इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है, फिर भी दर्शकों ने इन्हें भरपूर प्यार दिया।
सिर्फ ₹40-50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
हालांकि निर्माताओं ने आधिकारिक बजट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘सैयारा’ ₹40 से ₹50 करोड़ के बीच के बजट में बनाई गई है। यदि ये आंकड़े सही हैं, तो फिल्म अब तक अपने बजट का 5 गुना से ज्यादा कमा चुकी है।
क्या है ‘सैयारा’ की कहानी?
फिल्म की कहानी वाणी और कृष के बीच संगीत के जरिए पनपे रिश्ते पर आधारित है। जब वाणी की गंभीर बीमारी का सच सामने आता है, तो कहानी एक भावनात्मक मोड़ लेती है। इसकी संगीत, इमोशन और परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
‘सैयारा’ ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और भावनात्मक कनेक्ट हो तो बजट और स्टार पावर मायने नहीं रखते।
#सैयारा #बॉक्सऑफिस #सैयाराबजट #अहानपांडे #फिल्मकमाई #बॉलीवुडडेब्यू #रोमांटिकड्रामा #मोहितसूरी