सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म सैयारा (Saiyaara) इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की जोड़ी ने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया। खासतौर पर अनीत ने वाणी बत्रा के किरदार में अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अनीत पड्डा नहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैयारा का ऑफर सबसे पहले एक लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस को दिया गया था, जो सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, किसी कारणवश उन्होंने यह फिल्म साइन नहीं की और बाद में यह रोल अनीत पड्डा को ऑफर किया गया।

फिल्म की रिलीज़ के बाद अनीत की लोकप्रियता में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है और दर्शक उनकी एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

सैयारा की सफलता ने न केवल अनीत के करियर को नई उड़ान दी है बल्कि इस बात को भी साबित किया है कि सही रोल सही समय पर मिलने से कलाकार की किस्मत बदल सकती है। फिलहाल, दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर वह टीवी एक्ट्रेस कौन थीं, जिन्हें पहले यह रोल ऑफर किया गया था।

#सैयारा #अनीतपड्डा #मोहितसूरी #बॉलीवुडन्यूज #फिल्मगॉसिप