सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने मात्र 13 दिनों में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस तरह सैयारा ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बनाया, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी खुद को एक बड़ी हिट के रूप में स्थापित कर दिया है।

18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड से ही तगड़ी कमाई शुरू कर दी थी। भारत में इसके गानों और इमोशनल स्टोरीलाइन ने यंग ऑडियंस को खासा आकर्षित किया। फिल्म की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है, जहां इसके गाने और डायलॉग्स ट्रेंड कर रहे हैं।

सैयारा अब साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और छावा के रिकॉर्ड को चुनौती देने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर यही रफ्तार रही तो सैयारा 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अगली फिल्म बन सकती है।

फिल्म की सफलता ने यह भी साबित कर दिया है कि कहानी, संगीत और भावनाओं का मेल आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है।

#सैयारा #मोहितसूरी #बॉक्सऑफिस #वर्ल्डवाइडकलेक्शन #सैयाराफिल्म #हिंदीसिनेमा #म्यूजिकलहिट