सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :   दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एपल ने भारतीय मूल के सबीह खान को अपना नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। सबीह इस महीने के अंत तक जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो 2015 से इस पद पर हैं। सबीह ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से निकलकर ग्लोबल टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है।

एपल के सीईओ टिम कुक ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “सबीह एक शानदार रणनीतिकार हैं, जिन्होंने एपल की सप्लाई चेन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वे मूल्यों के साथ नेतृत्व करते हैं और मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि वे बेहतरीन चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर  साबित होंगे।”

सबीह वर्तमान में एपल की ग्लोबल सप्लाई चेन का संचालन करते हैं। वे प्रोडक्ट क्वालिटी, प्लानिंग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी के साथ-साथ सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम्स भी लीड करते हैं। उनकी अगुआई में कंपनी ने 60% तक कार्बन फुटप्रिंट कम किया है।

सबीह खान का जन्म 1966 में मुरादाबाद में हुआ था और बाद में उनका परिवार सिंगापुर चला गया। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ड्यूल डिग्री और RPI से मास्टर्स किया। 1995 में एपल से जुड़े सबीह ने 30 सालों में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

अब वे सुंदर पिचाई और सत्या नडेला जैसे भारतीय ग्लोबल लीडर्स की लीग में शामिल हो गए हैं, जो विश्व की शीर्ष टेक कंपनियों में नेतृत्व कर रहे हैं।

#सबीह_खान #एपल_COO #भारतीय_प्रतिभा #टेक_लीडर्स #एपल_समाचार #ग्लोबल_लीडरशिप #भारतीय_गर्व