सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 'सबको खा जाऊंगी', बिग बॉस में अरिश्फा खान का भौकाल, आम्रपाली-माही से भिड़ीं
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत के साथ ही घर में घमासान देखने को मिलने लगा है। शो की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट्स में शामिल 23 वर्षीय अरिश्फा खान ने पहले ही दिन अपने तेवर दिखा दिए। काजी तौकीर के साथ बहस के बाद अरिश्फा खान की नोकझोंक भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी एक्ट्रेस माही विज से भी हो गई।
'मैं बच्ची नहीं हूं, Gen-Z हूं'
दरअसल, काजी तौकीर ने अरिश्फा की कम उम्र को लेकर उन्हें बच्ची कहकर संबोधित किया। इस पर अरिश्फा नाराज हो गईं। उन्होंने साफ कहा कि वह Gen-Z हैं और उन्हें बच्ची समझकर ट्रीट न किया जाए। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। अरिश्फा ने घरवालों को चेतावनी देते हुए अपने अंदाज में कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं आने वालीं। इसी दौरान उनका एक बयान 'खा जाऊंगी तुम लोगों को' भी चर्चा में आ गया।
आम्रपाली दुबे से हुई तीखी बहस
शो के नए प्रोमो में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। अरिश्फा ने कहा कि आम्रपाली उन्हें बच्ची समझती हैं, लेकिन उनका दिमाग उनसे ज्यादा तेज है। आम्रपाली ने इसके जवाब में रील बनाने को लेकर तंज कसा। बात आगे बढ़ी तो अरिश्फा ने घरवालों को 'हाइपोक्रिट' कह दिया। इसके बाद माही विज भी बहस में शामिल हो गईं। माही विज भी कूद पड़ीं प्रोमो में माही विज अरिश्फा के 'हाइपोक्रिट' वाले बयान पर सवाल करती नजर आती हैं। अरिश्फा ने जवाब दिया कि उन्होंने माही को नहीं कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच भी तीखी बातचीत शुरू हो गई। वहीं आम्रपाली ने अरिश्फा को घर के संस्कारों की बात न करने की सलाह दी। अरिश्फा ने पलटकर आरोप लगाया कि पहले गालियां दी गई थीं। इसके बाद माहौल और गर्म हो गया।
पहले दिन से चर्चा में आईं अरिश्फा
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ और घर में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली। अरिश्फा की आक्रामक और बेबाक शुरुआत ने उन्हें शो के शुरुआती चर्चित चेहरों में ला दिया है। हालांकि, आने वाले एपिसोड में इन विवादों का क्या असर उनके गेम पर पड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #सबक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सलम #सबस