सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें लगभग 50 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अंगारा एयरलाइन का एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान चीन सीमा के पास स्थित टायंडा शहर की ओर जा रहा था। यह विमान रडार से गायब होने के कुछ ही देर बाद घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा
आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, विमान का मलबा जंगल में जलता हुआ पाया गया। हेलीकॉप्टर से प्राप्त तस्वीरों में विमान का अगला हिस्सा आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दिया। विमान में पांच बच्चों सहित 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
1976 में बना था विमान
दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान 1976 में बना था और यह सोवियत युग का विमान था। ब्लागोवेशचेंस्क से उड़ान भरने के बाद विमान टायंडा शहर के पास पहुंचते ही रडार से गायब हो गया।
क्या थी दुर्घटना की वजह?
रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, हादसे की वजह खराब मौसम और चालक दल की लैंडिंग में चूक को बताया जा रहा है। हादसा टायंडा से करीब 15 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी क्षेत्र में हुआ।
घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किलें
बचाव कार्यों में घने जंगल और जलते हुए मलबे के कारण रुकावटें आ रही हैं। रोसावियात्सिया के हेलीकॉप्टर MI-8 ने विमान के जलते हुए मलबे की पुष्टि की है।
जांच जारी
रूसी अधिकारियों ने इस भीषण हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे का क्षेत्र चीन की सीमा से सटा हुआ है, जिससे यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से भी संवेदनशील माना जाता है।
#रूसीविमानहादसा #विमानक्रैश #चीनसीमाविवाद #एएन24 #अमूरहादसा #रडारसेगायब