सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रूस ने तालिबान शासित अफगानिस्तान को आधिकारिक मान्यता दे दी है, जिससे वह दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने तालिबान शासन को औपचारिक तौर पर एक वैध सरकार माना है। यह घोषणा गुरुवार को काबुल में अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और अफगानिस्तान में रूसी राजदूत दिमित्री झिरनोव के बीच हुई बैठक के बाद की गई।

तालिबान ने इस कदम को “साहसी और मिसाल कायम करने वाला” बताया है। मुत्ताकी ने कहा, “यह फैसला मान्यता की प्रक्रिया की शुरुआत है, जिसमें रूस सबसे आगे रहा।”

तालिबान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़िया अहमद तकाल ने भी इस बात की पुष्टि की कि रूस पहला देश है जिसने “इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान” को मान्यता दी है।

रूस के विशेष प्रतिनिधि जामिर काबुलोव ने बताया कि यह मान्यता दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देगी। रूसी विदेश मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया कि इस फैसले से व्यापार, कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी को गति मिलेगी।

गौरतलब है कि तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथों में ली थी। इसके बावजूद अब तक किसी भी देश ने उसे आधिकारिक मान्यता नहीं दी थी।

पृष्ठभूमि:
तालिबान की स्थापना 1994 में हुई थी और इसे 2003 में रूस ने आतंकी संगठन घोषित किया था। अब रूस ने रणनीतिक बदलाव करते हुए मान्यता देकर दुनिया को चौंका दिया है।

यह फैसला न केवल अफगान राजनीति में नया मोड़ लाता है, बल्कि वैश्विक कूटनीति में भी रूस की स्थिति को अलग दृष्टिकोण से दर्शाता है।

#रूस, #तालिबान, #अफगानिस्तान, #अंतरराष्ट्रीयराजनीति, #रूसतालिबानसंबंध, #विदेशनीति, #तालिबानसरकार