सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत और रूस के बीच टेक्नोलॉजी साझेदारी को नया आयाम देने वाला कदम जल्द ही देखने को मिलेगा। रूस का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉन बीम 3D प्रिंटर, जो टाइटेनियम और स्टेनलेस स्टील से लेकर जटिल धातु संरचनाएं तैयार कर सकता है, भारत में स्थापित होने जा रहा है। यह अत्याधुनिक प्रिंटर अंतरिक्ष मिशन और न्यूक्लियर रिएक्टर के लिए सटीक उपकरण बनाने में सक्षम है। इस 3D प्रिंटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी इलेक्ट्रॉन बीम तकनीक है, जो धातु की परत-दर-परत वेल्डिंग और मोल्डिंग करके मजबूत व सटीक संरचनाएं तैयार करती है। इसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
भारत ने रूस के साथ 1.5 अरब रूबल्स के बहु-वर्षीय डीलर समझौते किए हैं, जिनमें एडिटिव उपकरण और सामग्री की आपूर्ति शामिल है। इस प्रिंटर की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को और गति देगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मशीन अंतरिक्ष अनुसंधान, रक्षा और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाएगी। साधारण टाइटेनियम या स्टेनलेस स्टील के तार का इस्तेमाल करके यह प्रिंटर अत्याधुनिक और जटिल उपकरण तैयार कर सकता है। रूस पहले से ही एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और 3D प्रिंटिंग तकनीक में अग्रणी देशों में गिना जाता है। अब इस साझेदारी से भारत भी इस हाई-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।
#Russia3DPrinter #MakeInIndia #Technology #IndiaRussia #3DPrinting