सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल के रोट्रैक्ट क्लब ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। यह उपलब्धि महादान 10.0 के अंतर्गत रक्तदान में विशेष योगदान देने के लिए मिली है।
रक्तदान अभियान में एमपीयू के रोट्रैक्ट क्लब द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष “ब्लड डोनेशन वॉर्ड” से सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर में किया गया, जहां क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया और उनकी सेवाभावना की सराहना की गई।
एमपीयू का यह योगदान यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सेवा भावना का भी प्रतीक है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल एमपीयू के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रमाण भी है।
मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती प्रीती पटेल ने इस उपलब्धि पर रोट्रैक्ट क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा ऐसे कार्यों को बढ़ावा देता रहेगा, जो समाज सेवा और मानवता की भावना को आगे बढ़ाएं।
#रोट्रैक्ट_क्लब, #एमपीयू, #इंटरनेशनल_रिकॉर्ड, #युवाओं_की_उपलब्धि, #सम्मान, #शिक्षा_संस्थान, #मध्यांचल_यूनिवर्सिटी