सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की. उन्होंने उन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनका डायरेक्टर के घर पर फायरिंग में पूरा हाथ था. डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच और स्पेशल टास्क फोर्स ने हरियाणा के बहादुरगढ़ से से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये एक जॉइंट ऑपरेशन था, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई है. उन चार आरोपियों को मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई शहर लेकर आ रही है.

पकड़े गए रोहित शेट्टी फायरिं केस में चार आरोपी

हरियाणा STF के एसपी विक्रांत भूषण ने कहा- मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हमसे संपर्क किया मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने मिलकर बहादुरगढ़ से 4 आरोपी पकड़े. दीपक मेन शूटर था, विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई से संपर्क में था. जानकारी मिली है कि अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ था फायरिंग में. चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

#रोहितशेट्टी #फायरिंगमामला #हरियाणागिरफ्तारी #क्राइमन्यूज #बॉलीवुडसमाचार #पुलिसकार्रवाई