ITDC India e-Press / Agencies

बिलासपुर । लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने निगम प्रशंसन ने शहर के कई इलाकों में आर ओ वाटर  एटीएम लगवाए गए थे जो देख रेख के अभाव पिछले कई महीनों से बंद पड़े है वही जब इस बारे में निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वाटर एटीएम को जल्द शुरू करवाने  का प्रयास किया जाएगा।

आपको बता दें इस योजना के तहत एक रुपए में 1 लीटर और 2 रुपये में साफ ठंडा पानी मिलता था. शुरुआती दौर पर तो लोगों ने इसका फायदा उठाया लेकिन बाद में लॉकडाउन के दौरान इसका उपयोग होना बंद हो गया. इसलिए ही आरओ वाटर प्लांट बंद हो गया. लोग इसका उपयोग नहीं किए. इस वजह से बंद पड़े मशीनों में खराबी आ गई. फिर दोबारा इसे शुरू नहीं किया गया.

इस लिए बंद हुई थी योजना

शुरुआती दौर पर तो लोगों ने इसका लाभ लिया, फिर धीरे-धीरे लोग इसका लाभ लेना बंद कर दिए. कारण जो समझ में आया उसमें यह बात रही कि कंपनी ने सस्ते दर पर पानी उपलब्ध तो करा रही थी, लेकिन पानी लेने के लिए कोई साधन या बॉटल नहीं होने की वजह से लोग पानी लेना बंद कर दिए, क्योंकि ना तो गिलास उपलब्ध था और ना ही बॉटल इसकी वजह से लोग रुचि लेना बंद कर दिए.