सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस व पखवाड़े के अवसर पर अपने चिन्हित ग्राम चिकलोद में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीण जनों के स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण करते हुए उन्हें दवाइयां का वितरण करते हुए उचित परामर्श भी डॉक्टर्स द्वारा दिया गया।


वही शासकीय हाई स्कूल चिकलोद के विद्यार्थियों के भी मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए साइकोलॉजिस्ट डॉ शालिनी श्रोतीय ने उनकी काउंसलिंग भी की। इस अवसर पर डॉक्टर रेखा गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपने समाज में स्वस्थ वातावरण निर्मित करने में युवाओं की भूमिका पर संबोधित किया। शिविर का आरंभ स्वयंसेवक दानिश अशरफ व मधु चौहान के नेतृत्व में गांव में जागरुकता रैली निकालकर की गई।


रैली के दौरान ही घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। तत्पश्चात स्टेट कैंपर ज्योति कुमारी के समन्वयन में स्कूली छात्र छात्राओं के बीच समाजसेवा पर रंगोली, पोस्टर मेकिंग इत्यादि जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अतिथि रूप में शाला प्रभारी संतोष दुबे, निरामय अस्पताल के डॉ अनुराग सिंह परिहार, होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर बंगरसिया, डॉक्टर सारिका बकोरिया ने ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को संबोधित कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन किया।

वहीं कार्यक्रम का समापन युवा समाजसेवी अवनि रघुवंशी व राखी कुलस्ते के संयोजन में नृत्य प्रस्तुतियों के आयोजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका स्वयंसेवक रिपांशु कुमार , कुणाल, आदर्श राज , केशव राज, प्रतिभा मैथिल , कुंदन कुमार, राम बाबू इत्यादि की रही

#राष्ट्रीयसेवायोजनादिवस #आरएनटीयू #स्वच्छतारैली #जनजागरूकता #स्वच्छभारत #NSS