सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय “16वाँ इंटर स्कूल स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्निवाल 2025” का भव्य समापन हुआ। यह कार्निवाल आयोजित किया गया, जिसमें भोपाल, मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज एवं रायसेन क्षेत्र के 35 विद्यालयों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु रवि प्रकाश दुबे, कुलसचिव संगीता जौहरी, डीन डॉ. किरण मिश्रा तथा डीन एडमिशन अनिल तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, डॉ. संगीता जौहरी ने सभी प्रतिभागियों, प्राचार्यों, खेल शिक्षकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और उत्कृष्ट मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
खेल प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
खो-खो (बॉयज़):
विजेता – सी.एल. आर्या स्कूल, मंडीदीप; उप-विजेता – ग्रेफाइट स्कूल, मंडीदीप; बेस्ट प्लेयर – करण चौरसिया
खो-खो (गर्ल्स):
विजेता – सी.एल. आर्या स्कूल, मंडीदीप; उप-विजेता – ग्रेफाइट स्कूल; बेस्ट प्लेयर – रितिका प्रजापति
वॉलीबॉल (गर्ल्स):
विजेता – श्री अरविंदो स्कूल; उप-विजेता – गोल्डन कैरी पब्लिक स्कूल; बेस्ट प्लेयर – प्रिया
वॉलीबॉल (बॉयज़):
विजेता – श्री अरविंदो स्कूल; उप-विजेता – गोल्डन कैरी पब्लिक स्कूल; बेस्ट प्लेयर – साहिल पाल
रस्साकशी (महिला वर्ग):
विजेता – गोल्डन कैरी स्कूल; उप-विजेता – स्कोप पब्लिक स्कूल
टग ऑफ वॉर (गर्ल्स):
विजेता – गोल्डन कैरी स्कूल
क्रिकेट (बॉयज़):
विजेता – हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल; उप-विजेता – बाल भारती स्कूल;
मैन ऑफ द फाइनल एवं मैन ऑफ द सीरीज – उत्तम (हेमा हायर सेकेंडरी स्कूल);
बेस्ट बैट्समैन – युवराज (बाल भारती स्कूल)
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं के परिणाम
इंस्ट्रूमेंटल संगीत:
विजेता – प्रवीण नागले (सी.एल. आर्या स्कूल); उप-विजेता – अनुभव (इस्को पब्लिक स्कूल)
भाषण प्रतियोगिता:
विजेता – गरिमा राजपूत (स्कोप ग्लोबल स्कूल); उप-विजेता – चंद्रप्रभा (सी.एल. आर्या स्कूल)
निबंध लेखन:
विजेता – सोनिया परमार (राज हाइट स्कूल); उप-विजेता – हितस्विनी सोनारे (सी.एल. आर्या स्कूल)
वाद-विवाद प्रतियोगिता:
विजेता – हितस्विनी सोनारे (सी.एल. आर्या स्कूल); उप-विजेता – अंकुश बारीक
सोलो डांस:
विजेता – प्रशांत बघेल (दीप विद्या निकेतन स्कूल); उप-विजेता – पलक जाटव (सी.एल. आर्या स्कूल)
सोलो सिंगिंग:
विजेता – रागिनी प्रजापति (सी.एल. आर्या स्कूल); उप-विजेता – योगिता (ग्रेफाइट पब्लिक स्कूल)
ग्रुप डांस:
विजेता – राज हाइट स्कूल; उप-विजेता – ग्रेफाइट स्कूल
परेड बैंड प्रतियोगिता:
विजेता – स्कोप पब्लिक स्कूल

#आरएनटीयू #स्पोर्ट्सकार्निवाल #सांस्कृतिककार्यक्रम #इंटरस्कूल #भोपालसमाचार