सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एक भव्य समारोह में ऋषिराज डेंटल कॉलेज को “लीडिंग डेंटल इंस्टीट्यूट ऑफ सेंट्रल इंडिया” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान कॉलेज द्वारा दंत चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों को मान्यता देता है। पुरस्कार समारोह भोपाल के होटल मैरियट में आयोजित किया गया, जहाँ उपमुख्यमंत्रीजी ने पुरस्कार देते हुए कॉलेज के संकाय सदस्यों, छात्रों और प्रबंधन की सराहना की।
कॉलेज के ओएसडी प्रशांत जाजू ने पुरस्कार प्राप्त करते हुए कहा, “हम इस सम्मान को पाकर अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं। यह हमारी टीम के अथक प्रयासों और हमारे छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है। हम भविष्य में भी दंत चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” ऋषिराज डेंटल कॉलेज अपने अत्याधुनिक सुविधाओं, अनुभवी फैकल्टी और अनुसंधान-उन्मुख दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। इस पुरस्कार से कॉलेज की प्रतिष्ठा और भी बढ़ी है, जिससे यह मध्य भारत में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित हो गया है।
#ऋषिराज_डेंटल_कॉलेज, #डेंटल_संस्थान_पुरस्कार, #मध्य_भारत_का_अग्रणी_संस्थान, #एलएनसीटी_ग्रुप, #शिक्षा_में_उत्कृष्टता