सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   भारतीय क्रिकेट टीम को हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाया। पंत ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। बावजूद इसके, उनकी ये जोरदार पारियां भारत को जीत नहीं दिला सकीं।

इंग्लैंड ने 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस हार के बाद ऋषभ पंत ने पहली बार सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पंत ने लिखा, “यह हार कुछ समय तक हमें डंग मारेगी, लेकिन हमें दमदार वापसी का विश्वास है।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी भावना और जुझारूपन की सराहना कर रहे हैं।

अब भारतीय टीम की निगाहें 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट पर टिकी होंगी, जहां टीम वापसी करने की कोशिश करेगी। पंत का आत्मविश्वास और फॉर्म टीम इंडिया के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है।

#ऋषभ_पंत #हेडिंग्ले_टेस्ट #भारतीय_क्रिकेट #टेस्ट_सीरीज #क्रिकेट_समाचार #इंग्लैंड_विरुद्ध_भारत #पंत_का_बयान