सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय के आरईईडी सेल के वार्षिक समारोह 2024–25 का आयोजन रजत जयंती सभागार में किया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ आरआईईडी सेल के समन्वयक डॉ. बबीता दास तथा सेल के अन्य सदस्य प्रो. डॉ. रीता सिंह, डॉ. अंजली जैन, डॉ. राहुल जैन, डॉ. शुचि दुबे, डॉ. स्वतंत्र कु चौरसिया तथा अन्य शिक्षकगण द्वारा किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमिल फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री एस पी श्रीवास्तव सम्मिलित हुए। इन्होंने आयुर्वेद क्षेत्र की उद्यमिता अनुसंधान एवं नवाचार पर प्रकाश डालें।
वार्षिक समारोह में दो कृति छात्र-छात्राओं को उनके अनुसंधान मूलक अभिनव उत्पाद के लिए पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य तथा आरआईआईडी सेल के अध्यक्ष प्रो. डॉ. उमेश शुक्ला के तत्वाधान में संपन्न हुआ।
#पंखुशीलालशर्मामहाविद्यालय #आरआईईडी #वार्षिकसमारोह #छात्रनवाचार #उद्यमिता #कॉलेजसमाचार