सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश, भोपाल के मार्गदर्शन में विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की परिसर में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में विधि साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल सुनीत अग्रवाल ने उपस्थित शिक्षकों को विधिक सेवा प्राधिकरणों, नि:शुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम के प्रावधानों एवं यूजीसी के एंटी रैगिंग रूल्स एवं नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
#आरजीपीवी #मानवअधिकारदिवस #विधिसाक्षरताशिविर #कानूनजागरूकता #सामाजिकजागरूकता #छात्रशिक्षा #न्यायिकसाक्षरता