सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ द्वारा हाइब्रिड मोड पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में किया गया। कॉन्फ्रेंस का विषय इमैजिनरी लॉजिक: क्रिएटिव इनोवेशन और ट्रांसलेशनल ड्रग डिलीवरी के बीच की दूरी को पाटना था।
कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं जन-स्वास्थ्य के बीच प्रभावी समन्वय को सुदृढ़ करना रहा। कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा करते हुए ट्रांसलेशनल रिसर्च की भूमिका पर विशेष जोर दिया, जो प्रयोगशाला से समाज तक स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है।
दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र, शोध पत्र प्रस्तुतियाँ एवं परिचर्चाएँ आयोजित की गईं। इनमें नैनोटेक्नोलॉजी आधारित ड्रग डिलीवरी सिस्टम, आधुनिक फार्मास्यूटिकल नवाचार एवं उभरते शोध क्षेत्रों पर गहन चर्चा की गई।
कॉन्फ्रेंस में कुल 63 प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए, जिनमें उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार विजेताओं को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान डॉअश्विनी मिश्रा नरसी मुंजी इंस्टिट्यूट इंदौर
द्वितीय स्थान डॉ गोपाल पटेल एलएनसीपी भोपाल
तृतीय स्थान संयुक्त रूप से रुचि जैन, अरबिंदो इंस्टिट्यूट , इंदौर एवं
राहुल सिंह , एसओपीएस , आरजीपीवी , भोपाल ने प्राप्त किया

कार्यक्रम के दौरान आरजीपीवी के कुलपति डॉ. एस. सी. चौबे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वैश्विक अनुसंधान सहयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शोध की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सम्मेलन का समापन आयोजन संयोजक डॉ. दीप्ति जैन, डीन एवं डायरेक्टर, स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

#आरजीपीवीभोपाल #अंतरराष्ट्रीयफार्माकॉन्फ्रेंस #फार्माशिक्षा #फार्माशोध #शैक्षणिककार्यक्रम