सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट का नतीजा भले ही भारत के पक्ष में न रहा हो, लेकिन इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा की पारी ने सबका दिल जीत लिया। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जडेजा ने 181 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए और भारत को जीत के करीब तक पहुंचा दिया था। हालांकि टीम 22 रन से मुकाबला हार गई, लेकिन जडेजा की संघर्षपूर्ण पारी की खूब चर्चा हो रही है।

टेस्ट हारने के बाद जडेजा की बल्लेबाजी को लेकर कुछ पूर्व दिग्गजों ने सवाल उठाए। अनिल कुंबले, सौरव गांगुली और रविचंद्रन अश्विन जैसे नामों ने कहा कि जडेजा को अंत में थोड़ा और आक्रामक होना चाहिए था। इसी बीच टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने जडेजा का खुलकर बचाव किया।

गंभीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, “यह मुकाबला अविश्वसनीय था। जडेजा ने जिस जुझारूपन के साथ बल्लेबाजी की, वह कमाल का था। वह न सिर्फ शानदार फील्डर हैं, बल्कि गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम योगदान देते हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास जडेजा जैसा खिलाड़ी है।”

BCCI ने भी गंभीर का यह वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कोच जडेजा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस टेस्ट में भारत को 193 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टॉप ऑर्डर के लगातार विफल रहने के चलते टीम दबाव में आ गई थी।

जडेजा ने अंत तक संघर्ष किया और tail-enders के साथ साझेदारी की, पर जीत नहीं दिला सके। बावजूद इसके, गंभीर के बयान ने यह साफ कर दिया है कि टीम मैनेजमेंट जडेजा के प्रयासों को पूरी तरह सराहता है।

#रवींद्र_जडेजा #गौतम_गंभीर #भारतीय_क्रिकेट #BCCI #इंग्लैंड_विरुद्ध_भारत #टेस्ट_मैच #जड्डू #क्रिकेट_समाचार