सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम के प्रतापनगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। यह अवसर रतलाम के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में चिह्नित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और कार्यालय ऐसा होना चाहिए, जहां हर कार्यकर्ता को परिवार जैसा माहौल मिले। उन्होंने घोषणा की कि नया कार्यालय सर्वसुविधायुक्त होगा और रतलाम में नए उद्योगों की स्थापना तथा पुराने बंद उद्योगों के श्रमिकों को बकाया भुगतान का भी प्रावधान किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह भवन संगठनात्मक कार्यों का केंद्र बिंदु बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस भवन के निर्माण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से मिलती है और यह भवन उस ऊर्जा को दिशा देगा। इस मौके पर स्टेडियम के विकास हेतु ₹5 करोड़ की घोषणा करने पर जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निर्मल कटारिया ने किया और आभार मंत्री चेतन्य काश्यप ने जताया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायकगण, महापौर प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#रतलामभाजपा #भाजपाकार्यालय #भूमिपूजन #डॉमोहनयादव #विष्णुदत्तशर्मा #भाजपासंगठन