सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व रंग के अंतर्गत वनमाली सृजन पीठ, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय एवं आईसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे। वनमाली कथा सम्मान समारोह का आगाज स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। इसके तहत कार्यक्रम का शुभारंभ चित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगा। इसके बाद पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपाणियां का कबीर गायन होगा। राष्ट्रीय वनमाली कथा सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रतिष्ठित को 8 अलग-अलग श्रेणियों में वनमाली कथा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार प्रतिभा राय की कार्यक्रम मे गरिमामयी उपस्थिति होगी।
वनमाली कथाशीर्ष सम्मान से सुप्रसिद्ध रचनाकार मृदुला गर्ग को एवं राष्ट्रीय वनमाली कथा सम्मान से वरिष्ठ कथाकार अलका सरावगी को सम्मानित किया जायेगा।दोनों ही रचनाकारों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर अलंकृत किया जायेगा।
उल्लेखनीय हैं कि वनमाली सृजन पीठ ने सम्मानों की श्रृंखला में इस बार से कथा अनुवाद को प्रमुखता से सम्मिलित किया है। कथा अनुवाद को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने हेतु पहला वनमाली कथा अनुवाद सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार, अनुवादक जितेन्द्र भाटिया को प्रदान किया जाएगा। वनमाली कथा आलोचना सम्मान महेश दर्पण को, वनमाली कथा मध्यप्रदेश सम्मान वरिष्ठ कथाकार उर्मिला शिरीष (भोपाल) को, वनमाली युवा कथा सम्मान युवा कथाकार कुणाल सिंह को, वनमाली कथेतर सम्मान अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र को प्रदान किये जाएँगे। साहित्य के क्षेत्र में डिजिटल माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान के लिए पहला वनमाली डिजिटल साहित्य अवदान सम्मान अंजूम शर्मा को प्रदान किया जायेगा। इन सभी सम्मानित रचनाकारों को शॉल-श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवं इक्यावन-इक्यावन हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा।

#वनमाली_कथा_सम्मान #साहित्यिक_समारोह #राष्ट्रीय_आयोजन